Site icon Yashbharat.com

कटनी नगर निगम द्वारा अवकाश दिवसों में भी करदाताओं को दी जा रही सुविधा, कैश काउंटर सहित शहर के प्रमुख स्थलों में लगाये जा रहे शिविर

1000612472

कटनी नगर निगम द्वारा अवकाश दिवसों में भी करदाताओं को दी जा रही सुविधा, कैश काउंटर सहित शहर के प्रमुख स्थलों में लगाये जा रहे शिवि

बड़े बकायादारों पर की जा रही तालाबंदी की कार्यवाही

कटनी।निगमायुक्त नीलेश दुबे के निर्देशानसुर निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति हेतु राजस्व वसूली हेतु नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम कार्यालय स्थित कम्प्यूटर कक्ष क्रमांक 37 के अलावा शहर के प्रमुख स्थलों में दिनांकवार प्रातः 10 बजे से सायं 5 तक शिविर लगाये जा रहे हैं जो कि अवकाश दिवसों में भी करदाताओं की सुविधा के लिए खुले रहेंगे।अतः नगर के ऐसे समस्त करदाता जिन्होंने अभी तक बकाया संपत्तिकर,जलकर एवं निगम स्वामित्व की दुकान किराया राशि जमा नहीं की है,वे तत्काल शिविरों में पहुँच कर अपना बकाया कर राशि जमा कर निगम द्वारा की जाने वाली अप्रिय कार्यवाही से बचें।
विदित हो निगमायुक्त नीलेश दुबे के निर्देशन में राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक एवं समस्त राजस्व अमले द्वारा सभी करदाताओं से लगातार संपर्क करते हुए बकाया कर जमा किए जाने की अपील की जा रही है,साथ ही इसके बाद भी जिन बड़े बकायादारों द्वारा राशि जमा नहीं की जा रही उन पर लगातार कार्यवाही करते हुए दुकानों को सील कर तालाबंदी की कार्यवाही भी की जा रही है जो कि आगे भी बकायादारों पर निरंतर जारी रहेगी।

यहाँ आयोजित हुए शिविर

इसी क्रम में आज शनिवार को नगर निगम कैश काउंटर सहित बरगवाँ स्कूल के पास एवं शम्भू टॉकीज के पहले चौराहे में शिविर लगाया जाकर 96 रशीदों के माध्यम से लगभग 3,35000 की राशि जमा करायी गई।
आगामी शिविर कल दिनांक 9 फरवरी रविवार को साउथ स्टेशन के पास मंगल नगर में एवं माधव नगर स्थित नारायण बेकरी मेन मार्केट में लगाया जाएगा ताकि करदाता आसानी से अपना टैक्स जमा कर सकेगे एवं निगम द्वारा की जाने वाली अप्रिय कार्यवाही व अधिभार से बच सकेंगे।

निगमायुक्त नीलेश दुबे ने समस्त शहर के समस्त करदाताओं से निगम द्वारा सुविधा का लाभ उठाते हुए एवं अधिभार से बचने हेतु बकाया सम्पत्ति कर,जलकर,नगर निगम स्वामित्व की दुकान किराया व अन्य बकाया कर 31 मार्च के पूर्व जमा करते नगर विकास में सहयोग करने कि अपील की है।

Exit mobile version