Site icon Yashbharat.com

बिलासपुर–भोपाल एक्सप्रेस को नौरोजाबाद व रूपोंद पर ठहराव शुरू

train reservation ट्रेनों के आरक्षण चार्ट तैयार करने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब ट्रेन के प्रस्थान से आठ घंटे पहले पहला आरक्षण चार्ट तैयार किया जाएगा।

train reservation ट्रेनों के आरक्षण चार्ट तैयार करने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब ट्रेन के प्रस्थान से आठ घंटे पहले पहला आरक्षण चार्ट तैयार किया जाएगा।

जबलपुर 30 जुलाई।बिलासपुर–भोपाल एक्सप्रेस को नौरोजाबाद व रूपोंद पर ठहराव शुरू।रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 18236/18235 बिलासपुर–भोपाल–बिलासपुर एक्सप्रेस का नौरोजाबाद एवं रूपोंद स्टेशनों पर प्रायोगिक ठहराव प्रदान किया गया है। यह सुविधा दिनांक 30 जुलाई 2025 से प्रभावी हैं।

बिलासपुर–भोपाल एक्सप्रेस को नौरोजाबाद व रूपोंद पर ठहराव शुरू

बिलासपुर–भोपाल–बिलासपुर एक्सप्रेस का नौरोजाबाद एवं रूपोंद स्टेशनों पर प्रायोगिक ठहराव:-

गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर–भोपाल एक्सप्रेस दिनांक 30 जुलाई 2025 से नौरोजाबाद स्टेशन पर 02:53 बजे पहुंचकर 02:55 बजे एवं रूपोंद स्टेशन पर 03:41 बजे पहुंचकर 03:43 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18235 भोपाल–बिलासपुर एक्सप्रेस दिनांक 30 जुलाई 2025 से रूपोंद स्टेशन पर 20:32 बजे पहुंचकर 20:34 बजे एवं नौरोजाबाद स्टेशन पर 21:35 बजे पहुंचकर 21:37 बजे प्रस्थान करेगी।

यात्रीगण रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 रेल मदद से गाड़ी के ठहराव की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है। बिलासपुर–भोपाल एक्सप्रेस को नौरोजाबाद व रूपोंद पर ठहराव शुरू

 

Exit mobile version