Latestमध्यप्रदेश

Rail Good News विंध्याचल एक्सप्रेस का रीठी एवं सलैया और भोपाल-बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस का हरदुआ एवं सुमरेरी में होगा स्टॉपेज

Rail Good News यात्रियों की सुविधा एवं आमजनता की मांग पर रेल मंत्रालय द्वारा पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट वाली गाड़ी संख्या 11271/11272 इटारसी-भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस का रीठी एवं सलैया स्टेशन पर तथा गाड़ी संख्या 18235/18236 भोपाल-बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस का हरदुआ एवं सुमरेरी स्टेशन पर 02 मिनट का प्रायोगिक ठहराव अगले छः माह के लिए किया गया है।

1) गाड़ी संख्या 11271 इटारसी-भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस रीठी में दिनांक 24 फरवरी से रात्रि 23:20 बजे आगमन एवं गाड़ी संख्या गाड़ी संख्या 11272 भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस रीठी में 25 फरवरी को मध्य रात्रि 02:08 बजे आएगी।

2) गाड़ी संख्या 11271 इटारसी-भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस सलैया में दिनांक 24 फरवरी से रात्रि 23:33 बजे आगमन एवं गाड़ी संख्या गाड़ी संख्या 11272 भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस सलैया में 25 फरवरी को मध्य रात्रि 01:38 बजे आएगी।

3) गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस एक्सप्रेस हरदुआ में दिनांक 24 फरवरी से सायं 18:32 बजे आगमन एवं गाड़ी संख्या गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस हरदुआ में 25 फरवरी को सुबह 06:22 बजे आएगी।

4) गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस एक्सप्रेस सुमरेरी में दिनांक 24 फरवरी से दोपहर 13:38 बजे आगमन एवं गाड़ी संख्या गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस सुमरेरी में 25 फरवरी को 11:22 बजे आएगी।यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए ऊक्त ट्रेन के ठहराव की जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा कर सकते है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम