Latest

सिंगरौली में बड़ा ट्रेन हादसा: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए 3 लोग, 2 की मौत 1 गंभीर

सिंगरौली में बड़ा ट्रेन हादसा: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए 3 लोग, 2 की मौत 1 गंभीर

सिंगरौली: पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल अंतर्गत सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के कसर में एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पार करते समय तीन लोग ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे से जुड़ी मुख्य बातें:

  • घटनास्थल: बरगवां थाना क्षेत्र के कसर के पास रेलवे ट्रैक।

  • मृतकों की पहचान: माड़ा थाना क्षेत्र के रैला निवासी जगनारायण साहू (45) और झकरकटिया निवासी जगदीश गुर्जर (60) के रूप में हुई है।

  • घायल की स्थिति: हादसे में गंभीर रूप से घायल बंधुलाल गुर्जर (31) को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

Back to top button