Site icon Yashbharat.com

कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: MP में 1004 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू, ज़िला अध्यक्षों को मिली पूरी आज़ादी

22 12 2020 mp congress

कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: MP में 1004 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू, ज़िला अध्यक्षों को मिली पूरी आज़ादी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप संगठन सृजन अभियान के माध्यम से बने जिला कांग्रेस अध्यक्षों को नियुक्तियों के लिए फ्री-हैंड यानी सर्वाधिकार दिया गया है। वे क्षेत्र के जातीय और स्थानीय समीकरणों को देखते हुए नियुक्तियां करेंगे। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस ने उन्हें जिले के जातिगत समीकरण का डाटा भी भेजा है। नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 40 दिन का समय दिया गया है। प्रदेश में कांग्रेस के 1,004 ब्लाक हैं।

Investment: ₹15 का शेयर बना करोड़पति बनाने वाला, 5 साल में ₹1 लाख को किया ₹12 करोड़

कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: MP में 1004 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू, ज़िला अध्यक्षों को मिली पूरी आज़ादी

विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा के हाथों कांग्रेस को मिली करारी हार का बड़ा कारण संगठन की कमजोरी को माना गया था। संगठन को सशक्त बनाने के लक्ष्य को लेकर वर्ष 2025 को संगठन वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। जिला इकाइयों को मजबूत बनाने के लिए मशक्कत के बाद जिला अध्यक्षों का चयन किया गया।

अब इन अध्यक्षों को अब अपने नीचे की इकाइयां बनानी हैं। प्रदेश कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों से कहा है कि वे स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए ऐसी टीम बनाएं जो विपरीत से विपरीत परिस्थिति में विचारधारा से डिगे नहीं। संघर्षशील हो और भाजपा व सरकार का डटकर मुकाबला करे।

 

जिला अध्यक्षों की पहली परीक्षा

ब्लाक स्तर पर नियुक्तियां जिला अध्यक्षों की पहली परीक्षा होगी। इसमें उन्हें न केवल वरिष्ठ नेताओं के साथ जातीय और स्थानीय समीकरणों को साधना होगा बल्कि ऐसी टीम तैयार करनी होगी जो राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप हो यानी जिनके लिए नेता नहीं पार्टी प्रथम हो। इस काम में जिला अध्यक्षों का सहयोग समन्वय समिति करेंगी, जिनकी बैठकें 26 सितंबर तक करने के निर्देश प्रदेश कांग्रेस ने दिए हैं।

जिला इकाई सबसे महत्वपूर्ण

प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री संजय कामले का कहना है कि संगठन में सबसे महत्वपूर्ण जिला इकाई है। इस नाते जिला अध्यक्षों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। जिला अध्यक्ष ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए नाम निर्धारित करके प्रदेश कांग्रेस को भेजेंगे और यहां से सूची जारी कर दी जाएगी।

Exit mobile version