Wednesday, April 29, 2026
Latest:
FEATUREDLatestअंतराष्ट्रीय

स्वीडन के स्वास्थ्य मंत्री को अचानक चक्कर, मंच पर ही गिरकर हो गई बेहोश

स्वीडन के स्वास्थ्य मंत्री को अचानक चक्कर, मंच पर ही गिरकर हो गई बेहोश। स्वीडन की नई स्वास्थ्य मंत्री एलिजाबेथ लां अपने पदभार ग्रहण के पहले ही दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बेहोश हो गईं. 9 सितंबर को पद संभालने के बाद, प्रधानमंत्री ओल्फ क्रिस्टरसन द्वारा उनके परिचय के दौरान ये घटना हुई।

स्वीडन के स्वास्थ्य मंत्री को अचानक चक्कर, मंच पर ही गिरकर हो गई बेहोश

वो प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अचानक गिर गईं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके ब्लड शुगर के स्तर में कमी के कारण ये घटना हुई. उन्हें तुरंत मदद मिली और उन्हें कांफ्रेंस रूम से बाहर ले जाया गया. कुछ देर बाद वो वापस लौटीं और बताया कि ये एक सामान्य मंगलवार जैसा नहीं था. रिपोर्टों में कहा गया है कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि