Site icon Yashbharat.com

Bhopal धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में हेडमास्टर गिरफ्तार

images 17

राजधानी Bhopal के गुनगा थाना इलाके में पुलिस ने एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर के खिलाफ धार्मिक भावानाएं भड़काने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उधर शिक्षा विभाग ने भी मामला सुर्खियों में आने के बाद हेडमास्टर के विरूद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है।

गुनगा थाना प्रभारी रमेश राय ने बताया कि ग्राम चौपड़ा रतुआ निवासी सुनील जाट ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही वाट्सएप ग्रुप का स्‍क्रीन शाट साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया था। शिकायत में बताया गया कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतुआ रतनपुर में पदस्थ हेडमास्टर हरप्रसाद वंशकार ने वाट्सएप पर मां दुर्गा के बारे में अनर्गल बातें लिखकर वायरल की हैं। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इससे लोगों में रोष है। वंशकार ने मां दुर्गा की उत्पत्ति एवं दुर्गा सप्तशती कथा को झूठा बताया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद हेडमास्टर हरप्रसाद वंशकार के खिलाफ लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने के तहत धारा 505 (2) के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मामले में सजा सात वर्ष से कम होने के कारण हेडमास्टर को थाने से मुचलके पर जमानत दे दी गई है। उधर इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना का कहना है कि हेड मास्टर हरप्रसाद वंशकार के खिलाफ पुलिस में शिकायत होने का मामला जानकारी में आया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। नैतिक पतन की बात सामने आने पर हेडमास्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version