Wednesday, April 29, 2026
Latestमध्यप्रदेश

दिग्विजयसिंह पर FIR, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छवि धूमिल करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप

FIR पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह पर शनिवार को इंदौर के तुकोगंज थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। सिंह के विरुद्ध हाईकोर्ट वकील राजेश जोशी ने शिकायत दर्ज करवाई है। उन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छवि धूमिल करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक दिग्विजयसिंह ने इंटरनेट मीडिया पर संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की तस्वीर के साथ अनर्गल पोस्ट प्रसारित की। उज्जैन में भी दिग्विजय पर थाने में शिकायत दर्ज की गई है।

 विद्वेष फैलाना कांग्रेस नेताओं की आदत: shivraj

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा, बिना तथ्यों की जानकारी के दुष्प्रचार करना और विद्वेष फैलाना कांग्रेस के नेताओं की आदत है। श्रद्धेय श्री गोलवलकर गुरुजी ने आजीवन सामाजिक विभेद मिटाने और समरस समाज के निर्माण के लिए कार्य किया। गुरुजी के विषय में इस तरह का मिथ्या प्रचार कांग्रेसी नेताओं की कुंठा को दर्शाता हैं, गुरुजी का झूठा चित्र लगा कर सामाजिक विद्वेष उत्पन्न करने की कोशिश निंदनीय है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम