katniमध्यप्रदेश

तिलक महाविद्यालय में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग

तिलक महाविद्यालय में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भा

 

कटनी। पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी में 3 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा-2026 का सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन किया गया। परीक्षा महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. माधुरी गर्ग के मार्गदर्शन एवं प्रो. सुनील कुमार बाजपेयी के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।

परीक्षा समिति के अनुसार पंजीकृत छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक परीक्षा में सहभागिता की। परीक्षा का उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, गौरवशाली विरासत, उच्च मानवीय जीवन मूल्यों एवं नैतिक संस्कारों से परिचित कराना है।

परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन में महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं परीक्षा समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों ने इसे भारतीय इतिहास एवं संस्कृति से जुड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

परीक्षा आयोजन में डॉ. जय प्रकाश अवस्थी, डॉ. अंकिता खंडेलवाल, डॉ. दीपेंद्र सिंह, योगेश सोनी एवं अमित चौधरी का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Back to top button