​भाजयुमो मध्यप्रदेश ने जारी की नई सूची, आगर, सिंगरौली समेत 5 जिलों में नए जिला अध्यक्षों का ऐलान

मध्यप्रदेश भाजपा में नियुक्तियां

​भाजयुमो मध्यप्रदेश ने जारी की नई सूची, आगर, सिंगरौली समेत 5 जिलों में नए जिला अध्यक्षों का ऐलान

​भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मध्यप्रदेश द्वारा संगठन को मजबूत करने की दिशा में नई संगठनात्मक नियुक्तियों की सूची जारी की गई है। 20 नवंबर 2026 को जारी आधिकारिक पत्र (क्रमांक: BJYM-MP/11/26/05) के अनुसार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी की सहमति से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर ने प्रदेश के 5 जिलों में जिला अध्यक्ष और जिला महामंत्री की घोषणा की है।

घोषित पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है

  • ​आगर: श्री अभिजीत बजाज (जिला अध्यक्ष)
  • ​नरसिंहपुर: श्री अभिषेक रघुवंशी (जिला अध्यक्ष) एवं श्री प्रदीप लोधी (जिला महामंत्री)
  • ​सिंगरौली: श्री लालबाबु बेश्य (जिला अध्यक्ष)
  • ​आलीराजपुर: श्री रोशन पचाया (जिला अध्यक्ष)
  • ​राजगढ़: श्री अजय ठाकुर (जिला अध्यक्ष)

​भाजयुमो प्रदेश कार्यालय (पं. दीनदयाल परिसर, भोपाल) से जारी इस आदेश की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश, भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी, प्रदेश प्रभारी श्री बिप्लब कुमार देब सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।

इसे भी पढ़ें-  Uttarakhand Earthquake: आधे घंटे के भीतर दो बार डोली उत्तराखंड के चमोली की धरती; रिक्टर स्केल पर 4.1 और 2.8 मापी गई तीव्रता, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग