EPFO का मास्टरस्ट्रोक: रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकालें ₹15,000, फिर भी 20 साल बाद खाते में बचेंगे ₹37.66 लाख; समझें नई SWP स्कीम का पूरा गणित

Screenshot 20250614 140728 Chrome

EPFO का मास्टरस्ट्रोक: रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकालें ₹15,000, फिर भी 20 साल बाद खाते में बचेंगे ₹37.66 लाख; समझें नई SWP स्कीम का पूरा गणित

नई दिल्ली। रिटायरमेंट के बाद जीवन भर की जमा-पूंजी यानी प्रोविडेंट फंड (PF) के पैसों को सुरक्षित रखने और उससे नियमित आमदनी करने की चिंता अब खत्म होने जा रही है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों सदस्यों के लिए ‘सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान’ (SWP) शुरू करने का बड़ा फैसला लिया है। EPFO की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था ‘सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज’ (CBT) ने 19 नवंबर 2026 को अपनी 240वीं बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस नई व्यवस्था के तहत रिटायर होने वाले कर्मचारी अपनी पूरी पीएफ राशि एकमुश्त निकालने के बजाय उसे हर महीने, तिमाही या छमाही किस्तों में निकाल सकेंगे, जबकि खाते में बची हुई रकम पर ब्याज मिलता रहेगा।

किसे मिलेगा फायदा? 6.32 लाख सदस्यों को सीधा लाभ

श्रम मंत्रालय के अनुसार, शुरुआती चरण में 55 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग 6.32 लाख EPF सदस्य—जिनके पीएफ खाते में 5 लाख रुपये से अधिक जमा हैं—इसके मुख्य लाभार्थी होंगे। यह सुविधा पूरी तरह से स्वैच्छिक (Voluntary) होगी। जो लोग रिटायरमेंट के बाद एकमुश्त पूरी रकम निकालना चाहते हैं, उन पर कोई दबाव नहीं होगा। यह योजना खास तौर पर उन कर्मचारियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी, जिनके पास रिटायरमेंट के बाद कोई बड़ी पेंशन या आय का अन्य भरोसेमंद जरिया नहीं है और जो शेयर बाजार के जोखिम या बैंक एफडी के कम रिटर्न से बचना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें-  15 से 17 नवंबर तक मकर राशि में रहेगा चंद्रमा, मिथुन और कुंभ समेत इन राशियों को रहना होगा सतर्क; जानें किन बातों का रखें ध्यान

EPFO की बड़ी सौगात: अब वॉट्सऐप पर मिलेगा पीएफ बैलेंस और पासबुक, 74वें स्थापना दिवस पर कई सुविधाएं शुरू

समझें ₹25 लाख से ₹37.66 लाख बनने का पूरा गणित

इस योजना का सबसे बड़ा आकर्षण इसका चक्रवृद्धि ब्याज (Compounding) है। उदाहरण के लिए, मान लीजिए किसी रिटायर्ड कर्मचारी के पीएफ खाते में 25 लाख रुपये जमा हैं और वह SWP विकल्प चुनता है। यदि वह अगले 20 साल तक हर महीने अपने खाते से 15,000 रुपये निकालता है, तो 20 साल में वह कुल 36 लाख रुपये निकाल चुका होगा। इसके बावजूद, EPF पर मिलने वाले 8.25 फीसदी सालाना ब्याज (0.6875% मासिक) की बदौलत 20 साल बाद भी उसके खाते में 37,66,593 रुपये शेष रहेंगे।

समयशुरुआती रकममासिक निकासीब्याज की रकमकुल निकाली गई रकमकुल बचा हुआ फंड
1 महीना₹25,00,000₹15,000₹17,084₹15,000₹25,02,084
1 साल₹25,23,733₹15,000₹17,248₹1.80 लाख₹25,25,981
5 साल₹26,51,033₹15,000₹18,122₹9 लाख₹26,54,155
10 साल₹28,81,982₹15,000₹19,711₹18 लाख₹28,86,693
15 साल₹32,30,360₹15,000₹22,106₹27 लाख₹32,37,466
20 साल₹37,55,874₹15,000₹25,719₹36 लाख₹37,66,593

क्या मासिक EPS पेंशन बंद हो जाएगी?

नहीं। EPFO ने स्पष्ट किया है कि प्रस्तावित SWP सुविधा ‘एम्प्लॉयीज पेंशन स्कीम’ (EPS) से बिल्कुल अलग है। कम से कम 10 साल की नौकरी पूरी करने वाले पात्र सदस्यों को मिलने वाली मासिक EPS पेंशन पहले की तरह जारी रहेगी। यानी रिटायर होने वाले कर्मचारियों को अब आमदनी के दो स्रोत मिलेंगे—पहला मासिक EPS पेंशन और दूसरा अपने EPF फंड से SWP के जरिए मिलने वाली नियमित किस्त।EPFO का मास्टरस्ट्रोक: रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकालें ₹15,000, फिर भी 20 साल बाद खाते में बचेंगे ₹37.66 लाख; समझें नई SWP स्कीम का पूरा गणित

इसे भी पढ़ें-  सोनिया गांधी की किताब पर महाराष्ट्र में मचा बवाल; वीर सावरकर और बालासाहेब ठाकरे के अपमान का आरोप लगाते हुए शिंदे गुट ने की बैन की मांग, उद्धव को भी घेरा

सदस्य की मृत्यु होने पर क्या होगा?

इस प्रस्ताव में परिवार और नॉमिनी के वित्तीय हितों की भी पूरी सुरक्षा की गई है। यदि SWP के तहत नियमित पैसा लेने की अवधि के दौरान किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती है, तो उनके नॉमिनी या आश्रितों के पास दो विकल्प होंगे—वे चाहें तो खाते में बचा हुआ पूरा पीएफ बैलेंस एक साथ निकाल सकते हैं या फिर पहले की तरह नियमित किस्तों में भुगतान लेना जारी रख सकते हैं। श्रम मंत्रालय जल्द ही इस योजना से जुड़े विस्तृत नियम और आयकर अधिनियम (Income-tax Act) में जरूरी संशोधनों को अधिसूचित (Notify) करेगा।