MP-Bihar Special Trains: शीतकालीन त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, महू-दानापुर और उधना-रक्सौल के बीच चलेंगी वन-वे स्पेशल ट्रेनें; देखें पूरा रूट और टाइमिंग

71fe0191 a0ac 4d60 ad93 3bce0e3c7860 1662435658127

MP-Bihar Special Trains: शीतकालीन त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, महू-दानापुर और उधना-रक्सौल के बीच चलेंगी वन-वे स्पेशल ट्रेनें; देखें पूरा रूट और टाइमिंग

इंदौर। शीतकालीन त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ और अतिरिक्त दबाव को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए रतलाम मंडल से होकर विशेष किराये पर डॉ. अंबेडकर नगर (महू)-दानापुर और उधना-रक्सौल के बीच वन-वे (एकतरफा) स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इससे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

शुक्रवार शाम 6 बजे महू से रवाना होगी स्पेशल ट्रेन

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक, डॉ. अंबेडकर नगर-दानापुर वन-वे स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को डॉ. अंबेडकर नगर (महू) स्टेशन से शाम 6:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रतलाम मंडल के इंदौर, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, उज्जैन और मक्सी स्टेशनों से होते हुए अगले दिन रात 08:45 बजे (20:45 बजे) दानापुर पहुंचेगी।

एमपी-यूपी और बिहार के इन प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

यात्रियों की सुविधा के लिए इस स्पेशल ट्रेन को मार्ग के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन इंदौर, फतेहाबाद, उज्जैन, मक्सी, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकते हुए अपने गंतव्य तक जाएगी। रेलवे ने बताया कि इस विशेष ट्रेन में यात्रियों के लिए स्लीपर श्रेणी और सामान्य द्वितीय श्रेणी (जनरल) के कोच उपलब्ध रहेंगे।