भारतीय रेलवे का तोहफा: ‘RailOne’ ऐप पर मिलेंगी टिकट बुकिंग, PNR, लाइव स्टेटस और खाना जैसी सभी सुविधाएं; अब कई ऐप्स डाउनलोड करने की जरूरत नहीं

भारतीय रेलवे का तोहफा: 'RailOne' ऐप पर मिलेंगी टिकट बुकिंग, PNR, लाइव स्टेटस और खाना जैसी सभी सुविधाएं; अब कई ऐप्स डाउनलोड करने की जरूरत नहीं

भारतीय रेलवे का तोहफा: ‘RailOne’ ऐप पर मिलेंगी टिकट बुकिंग, PNR, लाइव स्टेटस और खाना जैसी सभी सुविधाएं; अब कई ऐप्स डाउनलोड करने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली (एजेंसी): अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं, तो भारतीय रेलवे ने आपके लिए यात्रा को और भी सुगम बनाने के लिए ‘RailOne’ ऐप पेश किया है। यह ऐप रेल यात्रियों के लिए एक ऑल-इन-वन (All-in-One) प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेगा, जिससे कई अलग-अलग ऐप्स डाउनलोड करने की जरूरत खत्म हो जाएगी।

पहले यात्रियों को ट्रेन टिकट, जनरल टिकट, लाइव स्टेटस और खाना ऑर्डर करने के लिए IRCTC, UTS, NTES जैसे कई ऐप्स अपने मोबाइल में रखने पड़ते थे। लेकिन ‘RailOne’ ऐप ने इन सभी सुविधाओं को एक ही स्थान पर लाकर न केवल यात्रियों का समय बचाया है, बल्कि मोबाइल स्टोरेज की समस्या को भी हल कर दिया है।

आइए जानते हैं इस ऑल-इन-वन ऐप की प्रमुख विशेषताओं और फायदों के बारे में

‘RailOne’ ऐप में मिलने वाली बड़ी सुविधाएं:

  • रिजर्व्ड और जनरल टिकट बुकिंग: इस ऐप के जरिए आप लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए रिजर्व और तत्काल टिकट आसानी से बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही, कम दूरी या लोकल यात्रा के लिए जनरल टिकट (Unreserved Tickets) भी बुक करने की सुविधा इसमें उपलब्ध है।
  • प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग: स्टेशन पर लंबी कतारों में खड़े हुए बिना, आप ऐप से ही प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते हैं।
  • लाइव लोकेशन ट्रैकिंग: आपकी ट्रेन वर्तमान में कहां है, कितनी देरी से चल रही है और किस प्लेटफॉर्म पर आएगी, इसका लाइव स्टेटस (NTES) ऐप पर रीयल-टाइम में देखा जा सकता है।
  • PNR स्टेटस चेक: अपनी टिकट का PNR स्टेटस और सीट/बर्थ की स्थिति पल भर में जान सकते हैं।‘RailOne‘
  • ऑनलाइन खाना ऑर्डर: सफर के दौरान अपनी सीट पर ही मनपसंद और हाइजीनिक खाना मंगवाने के लिए आप e-Catering सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
  • Rail Madad: यदि सफर के दौरान कोच में गंदगी, पानी की कमी या कोई अन्य समस्या हो, तो आप तुरंत शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
  • मासिक पास (MSST): रोज सफर करने वाले यात्रियों के लिए सीजन टिकट या मंथली पास बनाने और रिन्यू करने की सुविधा भी इसमें उपलब्ध है।
इसे भी पढ़ें-  यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! छठ के बाद बिहार-महाराष्ट्र रूट पर चलेंगी 2 नई स्पेशल ट्रेनें, जबलपुर-कटनी होकर गुजरने वाली 3 ट्रेनों के भी बढ़े फेरे; देखें पूरा शेड्यूल

कैसे डाउनलोड और इस्तेमाल करें?

‘RailOne‘ ऐप को इस्तेमाल करना बेहद आसान है:

  1. सबसे पहले अपने Android फोन के Google Play Store या iPhone के Apple App Store पर जाकर ‘RailOne’ सर्च करें और इसे इंस्टॉल करें।

  2. ऐप इंस्टॉल होने के बाद आप अपने मोबाइल नंबर, IRCTC या UTS क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके आसानी से लॉग-इन कर सकते हैं।