कटनी में मध्यान्ह भोजन योजना की समीक्षा: 1808 स्कूलों के बच्चों को मिल रहा पौष्टिक आहार; अक्टूबर-नवंबर का खाद्यान्न आवंटन जारी, रसोइयों का मानदेय भी अपडेट

ब्यौहारी सरकारी स्कूल मिड डे मील में गिरी छिपकली, बच्ची की हालत नाजुक-पिता बोले: मर सकती थी मेरी बेटी

कटनी में मध्यान्ह भोजन योजना की समीक्षा: 1808 स्कूलों के बच्चों को मिल रहा पौष्टिक आहार; अक्टूबर-नवंबर का खाद्यान्न आवंटन जारी, रसोइयों का मानदेय भी अपडेट

कटनी: जिले के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को मिल रहे मध्यान्ह भोजन (Mid-Day Meal) की गुणवत्ता और व्यवस्था की सोमवार को गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर आशीष तिवारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित ‘प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना’ की जिला स्तरीय दिशादर्शी अनुश्रवण समिति की बैठक में योजना के संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार और अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

1808 स्कूलों और 3561 रसोइयों के जरिए चल रही योजना बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जिले के सभी 6 जनपदों के कुल 1808 विद्यालयों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना का संचालन किया जा रहा है। बच्चों के लिए ताजा और पौष्टिक भोजन तैयार करने से लेकर वितरण तक की जिम्मेदारी 3561 रसोइये निभा रहे हैं। इस पूरी व्यवस्था के सुचारू संचालन में 1254 स्व-सहायता समूह (SHG), 34 शाला प्रबंधन समितियां (SMC) और एक एनजीओ (NGO) सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

रसोइयों को सितंबर तक का मानदेय, नवंबर तक का खाद्यान्न जारी योजना के वित्तीय और खाद्यान्न प्रबंधन की जानकारी देते हुए बताया गया कि:

  • कार्यरत सभी रसोइयों को सितंबर 2026 तक 4,000 रुपये प्रतिमाह की दर से मानदेय का भुगतान किया जा चुका है।

  • विद्यालयों में बच्चों को बिना किसी रुकावट के नियमित मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने के लिए अक्टूबर और नवंबर 2026 माह का खाद्यान्न आवंटन भी जारी कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें-  15 से 17 नवंबर तक मकर राशि में रहेगा चंद्रमा, मिथुन और कुंभ समेत इन राशियों को रहना होगा सतर्क; जानें किन बातों का रखें ध्यान

तय मानक और साप्ताहिक मीनू के अनुसार बनता है भोजन

बैठक में भोजन पकाने की निर्धारित दर और खाद्यान्न की मात्रा की भी जानकारी साझा की गई, जिसके आधार पर स्कूलों में सप्ताह के अलग-अलग दिनों के निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन तैयार कराया जाता है:

  • प्राथमिक शाला (कक्षा 1 से 5): प्रति विद्यार्थी प्रतिदिन 100 ग्राम खाद्यान्न और भोजन पकाने की लागत (कुकिंग कॉस्ट) 6.78 रुपये निर्धारित है।

  • माध्यमिक शाला (कक्षा 6 से 8): प्रति विद्यार्थी प्रतिदिन 150 ग्राम खाद्यान्न और भोजन पकाने की लागत 10.17 रुपये निर्धारित है। कटनी में मध्यान्ह भोजन योजना की समीक्षा: 1808 स्कूलों के बच्चों को मिल रहा पौष्टिक आहार; अक्टूबर-नवंबर का खाद्यान्न आवंटन जारी, रसोइयों का मानदेय भी अपडेट