रामपुर में लोढ़ा पहाड़ वाले बाल संत महाराज का आगमन आज, भक्तों को मिलेंगे दर्शन व आशीर्वचन

रामपुर में लोढ़ा पहाड़ वाले बाल संत महाराज का आगमन आज, भक्तों को मिलेंगे दर्शन व आशीर्वच

ढीमरखेड़ा। तहसील क्षेत्र के ग्राम रामपुर स्थित आस्था के केंद्र एवं सिद्ध स्थल गेवी नाथ धाम प्राचीन गढ़ी में बुधवार दोपहर श्री सिद्धन धाम लोढ़ा पहाड़ आश्रम के पूज्य श्री बाल संत जी महाराज का आगमन होने जा रहा है। संत श्री के आगमन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

महाराज श्री के आगमन पर भक्तगण उनके दर्शन एवं आशीर्वचन प्राप्त कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

संत श्री के आगमन की सूचना के साथ ही क्षेत्र में यह चर्चा भी जोर पकड़ रही है कि भगवान श्रीराम के नाम से जुड़े ग्राम रामपुर में उनके चरण पड़ने से गेवी नाथ धाम के विकास को नई गति मिलेगी। श्रद्धालुओं का मानना है कि यह प्राचीन एवं सिद्ध स्थल लंबे समय से विकास की प्रतीक्षा कर रहा है और संत श्री के आगमन से इसके उत्थान के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।

ग्रामवासियों के अनुसार लगभग 15 वर्ष पूर्व आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में भी श्री बाल संत जी महाराज का आगमन हुआ था। लंबे अंतराल के बाद पुनः उनके आगमन से पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का वातावरण निर्मित हो गया है।

Exit mobile version