Site icon Yashbharat.com

एक शाम संत कंवरराम  के नाम,भक्ति संध्या श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न

Picsart 26 04 25 11 34 48 539

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

एक शाम संत कंवरराम  के नाम,भक्ति संध्या श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्

 

कटनी। समस्त सिंधी समाज, संत बाबा आसूदाराम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित भव्य भक्ति कार्यक्रम “एक शाम संत कंवरराम जी के नाम” दिनांक 22 अप्रैल 2026, बुधवार को सिंधु झूलेलाल मंगलम, नई बस्ती, कटनी में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने भक्ति भाव से संत परंपरा को नमन किया। लखनऊ से पधारे संत साईं मोहनलाल साहिब जी (पीठाधीश्वर, शिव शांति संत आसूदराम आश्रम) ने अपने अमृत वचनों एवं सत्संग के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान किया। उनके प्रेरणादायक प्रवचनों ने श्रद्धालुओं के हृदय में प्रेम, सेवा, करुणा और सत्कर्म की भावना को जागृत किया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विश्व प्रसिद्ध बालक मंडली दिलीप गोवर्धन उदासी की भजन प्रस्तुति रही। उनकी मनमोहक भजन श्रृंखला ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जिससे श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए।

इसी क्रम में बालक मंडली द्वारा प्रस्तुत प्रसिद्ध सिंधी भजन “कोसा कुहंर” पर संत कंवरराम जी का स्वरूप धारण कर आए सेवादार द्वारा भावपूर्ण नृत्य-झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने वातावरण को अत्यंत भावुक और आध्यात्मिक बना दिया। इस मनमोहक प्रस्तुति से पूरा प्रांगण भक्ति रस में झूम उठा और श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।

आयोजन में समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रभावी रहा। अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसाद की व्यवस्था की गई, जिसे सभी ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया।

कार्यक्रम ने समाज में एकता, सेवा और संत परंपरा के प्रति आस्था को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

Exit mobile version