बहोरीबंद के कुआं गांव में इमली के पेड़ से दुर्घटना, प्रशासन ने दिखाई तत्परता और घायलों को दी राहत

बहोरीबंद के कुआं गांव में इमली के पेड़ से दुर्घटना, प्रशासन ने दिखाई तत्परता और घायलों को दी राहत

कटनी बहोरीबंद के कुआं गांव में इमली के पेड़ से दुर्घटना, प्रशासन ने दिखाई तत्परता और घायलों को दी राहत,  विकासखंड बहोरीबंद के ग्राम पंचायत कुआं में आंधी बारिश की वजह से बुधवार की सुबह करीब 9 बजे अचानक बीच सड़क में गिरे पुराने इमली के पेड़ से 5 व्यक्ति घायल हो गए। जिला प्रशासन की तत्परता और त्वरित कार्रवाई की वजह से तत्काल सभी को अस्पताल भेजा गया। जहां शासकीय स्वास्थ्य केंद्र बहोरीबंद में घायलों का उपचार किया जा रहा है। साथ ही आवागमन सुगम और सुचारू बनाने पेड़ को सड़क से हटा दिया गया।

बहोरीबंद के कुआं गांव में इमली के पेड़ से दुर्घटना, प्रशासन ने दिखाई तत्परता और घायलों को दी राहत

Success Story: प्रदेशभर में हरियाली की नई लहर, बेलकुंड रोपणी के सागौन रूट-सूट से ढीमरखेड़ा का भमका गांव बना रोजगार का केंद्र

इमली के पेड़ गिरने और लोगों के घायल होने की सूचना मिलते ही कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने तत्काल मौके पर एसडीएम बहोरीबंद श्री राकेश कुमार चौरसिया को भेजा। जहां पहुंच कर श्री चौरसिया ने घायलों को अस्पताल पहुंचवाया। इसके बाद इमली के पेड़ को हटाने की कार्यवाही की गई और रास्‍ते से इमली के पेड़ को हटाकर यातायात सुगम और निर्बाध शुरू कराया गया।

मौके पर मौजूद एसडीएम ने बताया की घायलों में कुआं निवासी 50 वर्षीय कालू राम गुप्ता व 21 वर्षीय रोहित गुप्ता, ग्राम भखरवारा निवासी 45 वर्षीय नन्हे लाल एवं 40 वर्षीय अर्जुन यादव और ग्राम किरहाई पिपरिया निवासी 42 वर्षीय मोहम्मद साकिर शामिल हैं। इनमें दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। कालू राम को गंभीर चोट की वजह से सिहोरा अस्‍पताल ले जाया गया था। जहां से एमआईआर के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।

विद्युत आपूर्ति बहाल

आठ गुना महंगी हो गई यूपी बोर्ड की किताबें, बोर्ड ने बताया… क्यों बढ़ाए गए दाम?

इमली के पेड़ गिरने की वजह से बिजली के 5 खंभे टूट गये थे। जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। लेकिन कलेक्‍टर श्री यादव के निर्देश पर इमली के पेड़ हटाने के बाद तत्काल ही टूटे हुए खंभों की जगह नये खंभे लगाये गए और विद्युत लाइनों के मरम्मत का कार्य शुरू कर जल्‍दी ही सुगम विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।

Exit mobile version