Site icon Yashbharat.com

परंपरा, सौहार्द और संस्कृति का सुंदर संगम, नई बस्ती में सिंधी काउंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा “समर पार्टी” का भव्य आयोजन

Picsart 26 04 30 16 08 09 524

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

परंपरा, सौहार्द और संस्कृति का सुंदर संगम, नई बस्ती में सिंधी काउंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा “समर पार्टी” का भव्य आयोज

 

कटनी -उद्देश्य समाज में एकता, अपनत्व और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना था। इस अवसर पर नए सदस्यों का स्वागत होस्ट ग्रुप मनीषा ,महक गिडवानी, विनी गलानी, विनी तनवानी राखी तीर्थानी, परी पुरुस्वानी,जागृति जोधवानी वर्षा गांधी द्वारा परंपरागत बैच पहनाकर अत्यंत सम्मानपूर्वक किया गया, जिससे उनमें परिवार जैसी आत्मीयता का भाव जागृत हुआ।

कार्यक्रम में सभी सदस्य समर थीम के अनुरूप रंग-बिरंगी टोपी और आकर्षक चश्मों में सजे नजर आए, जिसने पूरे माहौल को उल्लास और उमंग से भर दिया। विभिन्न फन गेम्स एवं रोचक हाउजी सरप्राइजेस के माध्यम से सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही, स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हुए आपसी मेल-जोल को और भी प्रगाढ़ किया गया।

इस आयोजन में भारतीय एवं सिंधी संस्कृति की सुंदर झलक भी देखने को मिली। कार्यक्रम के माध्यम से “वसुधैव कुटुम्बकम्” तथा “संगच्छध्वं संवदध्वं” साथ-साथ सिंधी भावनाओं को भी अभिव्यक्ति दी गई

“असां जो समाज, असां जी शान” (हमारा समाज, हमारी पहचान)

और “गड्डु रहंदासी, वधंदासी” (मिलकर रहेंगे, आगे बढ़ेंगे) जैसे संदेशों ने सभी के हृदय को छू लिया।

अध्यक्ष नीलम जगवानी के अनुसार जब समाज के लोग प्रेम, सहयोग और एकता के साथ आगे बढ़ते हैं, तभी वास्तविक विकास संभव होता है। ऐसे आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम होते हैं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने का भी सशक्त प्रयास हैं।

इस सफल आयोजन के पीछे होस्ट ग्रुप का विशेष योगदान रहा

अंततः, सिंधी काउंसिल ऑफ़ इंडिया का यह आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकजुटता और परंपराओं के संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

Exit mobile version