सोशल मीडिया पर वायरल: कटनी मवेशी हमले का 3‑दिन पुराना वीडियो, जिसमें माँ‑बेटी को खतरा सामना करना पड़ा
सोशल मीडिया पर वायरल: कटनी मवेशी हमले का 3‑दिन पुराना वीडियो, जिसमें माँ‑बेटी को खतरा सामना करना पड़ा
क्रिकेट मैच देख रहे नाबालिग पर जानलेवा हमला, दो युवकों ने चाकू से गोदा।
कटनी। कटनी शहर के खिरहनी फाटक इलाके में रविवार की शाम एक 16 वर्षीय किशोर पर दो युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना लाल ग्राउंड में तब हुई जब किशोर अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच देख रहा था। हमलावरों ने पहले शराब के लिए पैसे मांगे और इनकार करने पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लाल ग्राउंड में हुई। पीड़ित आयुष दहिया (16), अपने दोस्त हेमंत रैकवार के साथ मैच देख रहा था। हेमंत ने बताया, "हम लोग मैच देख रहे थे, तभी सुमित और विष्णु अपने कुछ साथियों के साथ आए। वे आयुष से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे।" जब आयुष ने पैसे देने से इनकार किया, तो दोनों आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे।
आरोपियों ने आयुष पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। आयुष के पैर के जांघ मे गंभीर चोटें आई हैं। हमला करने के बाद दोनों आरोपी और उनके साथी मौके से फरार हो गए।
इस संबंध में खिरहनी फाटक चौकी प्रभारी महेंद्र जायसवाल ने बताया कि फरियादी के शिकायत पर चार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया जिसमें सुमित विष्णु ठाकुर समेत दो अन्य नाबालिक शामिल हैं विष्णु ठाकुर को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल होने वाले छोरे को जप्त कर लिया गया है तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
कटनी। सोशल मीडिया पर वायरल: कटनी मवेशी हमले का 3‑दिन पुराना वीडियो, जिसमें माँ‑बेटी को खतरा सामना करना पड़ा। कटनी के माधव नगर के संत कवंरराम वार्ड राबर्ट लाइन एरिया में आवारा मवेशी ने महिला पर अचानक हमला कर मार कर गिरा दिया,माँ को बचाने बेटी आई तो उसे भी मारने दौड़ी गाय, स्थानीय लोगो ने सोशल मीडिया के
माध्यम से जिला प्रशासन और नगर निगम से इस गंभीर समस्या पर ध्यान देने निवेदन कर रहे।
आपको बता दे कि रविवार दोपहर 12 बजे सोशल मीडिया में मवेशी के द्वारा माँ बेटी पर अचानक हमला कर मारने का वीडियो वायरल हुआ है।
वीडियो तीन दिन पुराना है और माधवनगर के संत कंवरराम वार्ड रॉबर्ट लाईन की घटना बताई जा रही है,वायरल वीडियो में जिसमे स्थानीय रहवासियों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से निवेदन कर कार्रवाही की मांग की गई है।