Site icon Yashbharat.com

शासकीय विद्यालय में एक ही शिक्षक के भरोसे 200 बच्चे शिक्षा अध्ययन करने के लिए मजबूर,स्थानीय ग्रामीणों ने की शिक्षकों की मांग

IMG 20240903 WA0022

कटनी। जिले के बड़वारा विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विलायतखुर्द ग्राम में स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में मात्र एक ही शिक्षक करीब 200 से अधिक बच्चों को शिक्षित करने का काम कर रहे हैं मंगलवार को ग्रामीण जान एवं समाज सेवा के रूप में काम कर रही पारंपरिक रुढ़ीगत ग्राम सभा समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियों के भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपकर विद्यालय में शिक्षकों की पदस्थापना करने की मांग की है ज्ञापन देने आए आनंद सिंह ने बताया कि हमारे गांव में अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति समाज और पिछड़ा वर्ग की आबादी सर्वाधिक है एवं इन्हीं समुदाय के बच्चे अच्छी शिक्षा की आस में विद्यालय पहुंचते हैं लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों को मजबूत शिक्षा प्राप्त नहीं हो पा रही है इसे लेकर आज हमारे समिति के द्वारा माननीय कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन सौपा गया है और जल्द से जल्द शिक्षकों की पदस्थापना की मांग रखी गई है

Exit mobile version