Site icon Yashbharat.com

20 नए पॉज़िटिव मिले सागर में: सन्तकवंरराम वार्ड, बीएमसी की तेजी से ओर बढ़ रहा कोरोनावायरस संक्रमण

yashbharatnewsupdatealert

सागर। सागर मेँ रविवार को बीएमसी स्टॉफ के 2 संक्रमित सहित 20 नए पॉजिटिव मिले हैं।

बीएमसी स्टाफ में अब तक कुल 4 करोना पॉजिटिव मामले साममे आ चुके हैं। आज आई।

रिपोर्ट के अनुसार बीएमसी की वायरोलॉली लैब से 10, निजी लैब से 9 और भोपाल की लैब से 1 पॉजिटिव रिपोर्ट आयी है।

इससे पहले कल शनिवार को भी 19 पॉज़िटिव मिले थे तथा 1 की मौत हो गई थी।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में कार्यरत 40 साल की एक महिला और 25 साल की गोपालगंज निवासी जेआर के पॉजिटिव मिलने की जानकारी सामने आयी है।

इनके अलावा मिले पॉज़िटिव में सभी पुरुष हैं, जिनमें 49 वर्षीय मोतीनगर वार्ड, 53 वर्षीय संतकवरराम वार्ड, 36 वर्षीय बड़ा बाजार, 49 वर्षीय शनिचरी वार्ड, 54 वर्षीय गोपालगंज, 60 वर्षीय संत रविदासवार्ड, 33 वर्षीय मोतीनगर वार्ड और

बरा गांव निवासी 22 साल के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

वहीं कई बीमारियों से पीड़ित टीकमगढ़ निवासी एक बुजुर्ग की बीएमसी में इलाज के दौरान मौत हो गई है।

Exit mobile version