हार्ट टू हार्ट समिट : मोदी बोले- होती रहनी चाहिए ऐसी मुलाकात, जिनपिंग को दिया भारत आने का न्यौता

नेशनल डेस्‍क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के चीन दौरे पर हैं. यहां के वुहान शहर में शुक्रवार से शुरू हुए शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की पहली मुलाकात हुई. इस दौरान पीएम मोदी और जिनपिंग ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया. दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात ईस्ट लेक गेस्ट हाउस में हुई.

इस दौरान दोनों पक्षों के 6 सदस्यीय डेलीगेशन भी मौजूद हैं. शाम को डिनर पर एक बार फिर मोदी और जिनपिंग की मुलाकात होगी. मोदी और जिनपिंग की ये मुलाकात अनौपचारिक है. दो दिनों में मोदी और जिनपिंग की 6 मुलाकातें होनी है, लेकिन इस मीटिंग में न तो कोई समझौता होगा और न ही दोनों नेता ज्वॉइंट स्टेटमेंट जारी करेंगे.

2014 में सत्ता में आने के बाद से मोदी की यह चौथी चीन यात्रा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच दो दिवसीय अनौपचारिक शिखर सम्मेलन को लेकर चीनी सेना को काफी उम्मीदें हैं. चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने कहा कि इस मुलाकात से दोनों देशों की सेनाओं के बीच संबंधों को स्थिर बना सकता है, सीमाओं पर शांति बनाए रखने में मदद कर सकता है और मतभेदों को सुलझा सकता है.

Exit mobile version