Site icon Yashbharat.com

सिवनी में 42, छिंदवाड़ा जिले में मिले 67 कोविड पॉजिटिव

covid test kit

covid test kit

सिवनी।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि विगत दिवस प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 42 व्यक्तियों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट है। वही 17 मरीज स्वस्थ हुए है।
प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल 77599 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं।

जिसमें से 1862 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1739 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 113 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 77 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं।

छिंदवाड़ा जिले में मिले 67 पॉजिटिव

छिंदवाड़ा जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से अभी तक 3 हजार 134 व्यक्ति हुये स्वस्थ

जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से आज 35 व्यक्ति हुये स्वस्थ तथा 67 व्यक्तियों का सैंपल आया पॉजिटिव

Exit mobile version