इंदौर। शहर में सफाई लेकिन व्यवहार में कचरा, इंदौर नगर निगम को बदनाम कर रहा है।
पिछले दिनों कमिश्नर ने भी अपने अधिकारियों को फटकार लगाई थी लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ।
श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन के समय जवाहर टेकरी पर नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिमाओं का अपमान किया गया।
पत्रकारों द्वारा सवाल-जवाब किए जाने के बाद 9 अधिकारी एवं कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई।
चंदन नगर पुलिस थाने में केस दर्ज किया है। आरोपितों के नाम सुपरवाईजर शैलेंद्र निम्बा सहित राजेश, मुकेश, लखन, राजू, मदन, हेमराज, सुनील, करण हैं। इस मामले में उपायुक्त अभय राजगांवकर खुद फरियादी बने हैं।
सोमवार को गणेश विसर्जन का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें नगर निगम के कर्मचारी पानी में मूर्तियों को फेंकते नजर आ रहे थे।
इसके बाद पूरे शहर में इसका जमकर विरोध हो रहा था, लोग इस वीडियो के सामने आने के बाद काफी आहत थे।
सांसद शंकर लालवानी ने भी इसे निंदनीय बताया और सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी।

