झपट्टा मारकर वृद्ध का रूपयों व दस्तावेजों से भरा बैग लेकर भागे बदमाशों के विरूद्ध मामला दर्ज, आरोपियों को गिरफ्त में लेने के प्रयास तेज

झपट्टा मारकर वृद्ध का रूपयों व दस्तावेजों से भरा बैग लेकर भागे बदमाशों के विरूद्ध मामला दर्ज, आरोपियों को गिरफ्त में लेने के प्रयास ते

कटनी। कोतवाली के नदीपार क्षेत्र में चार दिन पूर्व एक वृद्ध राहगीर का रूपयों व आवश्यक दस्तावेजों से भरे बैग को झपट्टा मारकर छीनने के बाद भागे अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध पुलिस ने मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि राम मनोहर लोहिया वार्ड नदीपार क्षेत्र निवासी 70 वर्षीय वृद्ध चंद्रशेखर पिता हीरालाल गुप्ता का रूपयों व आवश्यक दस्तावेजों से भरे बैग को 25 जुलाई की रात 11 बजे के लगभग अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर छीन लिया था और फरार हो गए थे। बैग में 10 हजार रुपये, आधार कार्ड, रेनकोट, 7-8 सौ रुपये के सिक्के, हिसाब के कागज और एक डायरी में 4-5 सौ के नोट रखे हुए थे। सरेराह अपने साथ हुई वारदात की शिकायत चंद्रशेखर गुप्ता के द्धारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी राखी पांडे के अनुसार मामला दर्ज करने के साथ ही वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है, आरोपियों की तलाश में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, शीघ्र ही वारदात में शामिल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Exit mobile version