स्कूलों को ₹5 लाख, प्रिंसिपल को ₹1 लाख का इनाम- गुरु पूर्णिमा पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणाएं, AI क्लासरूम्स की शुरुआत

उज्जैन में 34 करोड़ की लागत से बने राज्य के पहले 'गीता भवन' का भव्य लोकार्पण-CM मोहन यादव ने कीं ये बड़ी घोषणाएं

स्कूलों को ₹5 लाख, प्रिंसिपल को ₹1 लाख का इनाम- गुरु पूर्णिमा पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणाएं, AI क्लासरूम्स की शुरुआत

उज्जैन: गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर धार्मिक व आध्यात्मिक नगरी उज्जैन को एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। शहर में 34 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मध्य प्रदेश के पहले भव्य ‘गीता भवन’ का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर आयोजित महर्षि सांदीपनि गुरुपर्व एवं अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जयिनी ज्ञान, भक्ति और कर्म की पवित्र भूमि है, जहाँ स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने महर्षि सांदीपनि के आश्रम में शिक्षा ग्रहण कर संपूर्ण मानवता को श्रीमद्भगवद्गीता का अमर संदेश दिया था।

शिक्षा क्षेत्र के लिए CM मोहन यादव के 4 बड़े ऐलान:

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की स्कूली शिक्षा को सुदृढ़ करने और प्रतिभाशाली छात्रों व प्राचार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं:

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों का सम्मान

गुरुपर्व समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बोर्ड परीक्षाओं की मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं, शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले प्राचार्यों और उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। स्कूलों को ₹5 लाख, प्रिंसिपल को ₹1 लाख का इनाम- गुरु पूर्णिमा पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणाएं, AI क्लासरूम्स की शुरुआत

Exit mobile version