बहोरीबंद में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न, संभागीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चय
बहोरीबंद। मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विकासखंड बहोरीबंद स्थित पाठशाला इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी सच्चिदानंद पांडे के निर्देशन, विकासखंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानेश कुलेश के मार्गदर्शन तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप डांगीवाल के नेतृत्व में प्रमोद डेहरिया के सहयोग से संपन्न हुआ।
नोडल खेल प्रभारी अमर सिंह पटेल एवं सहायक नोडल खेल प्रभारी महेंद्र सिंह तेवरी ने बताया कि प्रतियोगिता में मेजबान विकासखंड बहोरीबंद के साथ रीठी, ढीमरखेड़ा, विजयराघवगढ़ एवं कटनी विकासखंड की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने शतरंज के रोमांचक मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान जिला टीम से शैलबाला मैथ्यूज एवं अर्चना मनोध्या की उपस्थिति विशेष रूप से सराहनीय रही। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं का संभागीय स्तर तक पहुंचना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
समापन समारोह में पाठशाला इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल की ओर से विजेता खिलाड़ियों को मोमेंटो एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की सफलता में मनोज गर्ग, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र राय, पाठशाला इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर आनंद गुप्ता, प्राचार्य योगेश कुमार, खेल प्रभारी राकेश विश्वकर्मा, रामकुमार पटेल, सौरभ सिंह राजपूत, सलमान अहमद खान, गुलफान खान, शुभम श्रीवास, आसिफ खान, रचना तिवारी, नीरज मौर्य, साहिल बर्मन एवं प्राची बर्मन सहित सभी सहयोगियों का उल्लेखनीय योगदान रहा।