25 नवम्बर तक होंगे अनेक कार्यक्रम -निगमायुक्त ने कलाकारों से लिये सुझाव
जबलपुर। नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सयुक्त तत्वाधान में शहर को सुंदर स्वरूप प्रदान करने नगर निगम द्वारा स्ट्रीट आर्ट फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। आगामी 17 से 25 नवम्बर तक आयोजित आर्ट महोत्सव की सफलता के लिए आज निगमायुक्त चंदमौलि शुक्ल ने शहर के कलाकारों के साथ आयोजित कार्यशाला में उनसे सुझाव लिए। स्ट्रीट आर्ट फेस्टिवल के अंतर्गत शहर के विभिन्न स्थलों पर सुंदर और आकर्षक चित्रकारी की जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरी सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए क्रिएटिव वॉल पेंटिंग कराया जाएगा, जिसमें कलाकारों के साथ ही विभिन्न कलाकार समूहों के माध्यम स्वच्छता के साथ ही जनहित के अन्य संदेशों का प्रसार किया जाएगा। इस संबंध में निगमायुक्त चंदमौलि शुक्ल ने बताया कि स्ट्रीट आर्ट फेस्टिवल का आयोजन जबलपुर में पहली बार कराया जा रहा है। इस फेस्टिवल के माध्यम से आम जन-मानस को स्वच्छता का संदेश तो दिया ही जायेगा, साथ ही शहर को सुंदर और आकर्षक स्वरूप देने नागरिकों से सहयोग की अपील भी की जाएगी। कार्यशाला में अपर आयुक्त जी एस नागेश ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कलापथ महोत्सव 2018 के संबंध में कार्यशाला में उपस्थित सभी कलाकारों को विषयों से संबंधित जानकारी विस्तार से दी । इस मौके पर शहर के जानेमाने कलाकार अवधेश बाजपेयी के साथ-साथ दिल्ली की शिखा अग्रवाल एवं सारिका पं?ा भी उपस्थित रही और अपने अनुभवों को उपस्थित कलाकारों के बीच साझा किया । इस मौके पर उनके द्वारा पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेषन के माध्यम से स्ट्रीट आर्ट पेंटिंग्स का प्रस्तुतीकरण भी किया गया । इस अवसर पर नगर निगम के कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, राजवीर नयन, संजीव वर्मा, स्मार्ट सिटी के अभिषेक दुबे, प्रभाकर राव, कलाकार शैलजा सुल्लेरे, विनय अम्बर, सुप्रिया अम्बर, प्रमोद तिवारी, रोहित गुप्ता, सुरेश पेंटर आदि उपस्थित होकर अपने-अपने सुझाव भी दिये ।
शहर की सुंदरता में निखार लाने स्ट्रीट आर्ट फेस्टिवल 17 से

