जबलपुर स्ट्रीट आर्ट फेस्टिवल ने सँवारी शहर की तस्वीर
दीवारों पर उत्साह के साथ कलाकारों ने भरे खूबसूरती के रंग
जबलपुर । शहर को महानगरीय स्वरूप प्रदान करने नगर निगम और स्मार्ट सिटी कम्पनी लिमिटेड के प्रयासों से शहर की सुंदरता बढ़ती जा रही है। जबलपुर स्ट्रीट आर्ट फेस्टिवल के अंतर्गत कलाकार प्रतिदिन शहर के अलग अलग क्षेत्रों में आकर्षक चित्रकारी करने में जुटे हैं। निगमायुक्त चंद्रमौलि शुक्ल की परिकल्पना को साकार करने शहर के अलावा दूसरे शहरों से आये कलाकार जी जान से जुटे हुए हैं। जबलपुर स्ट्रीट आर्ट फेस्टिवल के अंतर्गत जब कलाकारों ने ब्रश और रंगों से अपनी कला के रंग बिखेरने शुरू किए तो देखने वालों की आंखें चित्रकार की कल्पना पर ही टिकी रह जाती हैं। शहर को सुंदर बनाने और प्रेरणादायी संदेशों को जन जन तक पहुंचाने प्रारंभ हुए जबलपुर स्ट्रीट आर्ट फेस्टिवल से शहर को आकर्षक स्वरूप मिला है। नगर निगम और स्मार्ट सिटी कम्पनी लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे जबलपुर स्ट्रीट आर्ट फेस्टिवल के तहत आज गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कलाकारों ने दीवारों पर सुंदर और आकर्षक चित्रकारी की। शहर के अलावा अन्य शहरों के कलाकार भी आर्ट फेस्टिवल में शामिल होकर दीवारों पर ते?ी से अपनी कला के रंग भर रहे हैं। जबलपुर स्ट्रीट आर्ट फेस्टिवल के छठवें दिन कलाकारों ने होम सांईस कॉलेज, तिलवाराघाट, गढ़ा फाटक, सहित आसपास के क्षेत्रों के साथ ही शहर के अनेक प्रमुख चौराहों और स?कों के समीप की दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी के माध्यम से आम जनमानस को स्वच्छता, बेटी बचाने, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण सहित जनहित के अन्य विषयों पर सजग रहने का संदेश दिया। इस संबंध में निगमायुक्त एवं स्मार्ट सिटी कम्पनी लिमिटेड के कार्यपालिक निदेशक श्री चंद्रमौलि शुक्ल ने बताया कि जबलपुर में पहली बार स्ट्रीट आर्ट फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस तरह के फेस्टिवल अब तक विदेशों और महानगरों में ही होते आ रहे हैं लेकिन शहर को साफ सुथरा, सुंदर और आकर्षक बनाने के मकसद से कलाकारों की सहभागिता से यहां भी यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जबलपुर आर्ट फेस्टिवल 25 नवम्बर तक चलेगा और इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों, कॉलोनियों, सार्वजनिक स्थलों की दीवारों और सीढिय़ों पर आकर्षक चित्रकारी कराई जाएगी।
शहर को मिला आकर्षक स्वरूप
जबलपुर स्ट्रीट आर्ट फेस्टिवल के अंतर्गत शहर में चल रही आकर्षक चित्रकारी ने शहर को नया स्वरूप तो दिया है साथ ही अपने आप में इस नए किस्म के प्रयोग को देखकर नागरिक भी सम्मोहित हो रहे हैं। आंखों और मन को सुकून और राहत पहुंचाने वाली क्रिएटिव और थ्री डी इफेक्ट वाली इस तरह की चित्रकारी अब तक विदेशों और महानगरों में ही देखने मिलती थी लेकिन निगमायुक्त श्री चंदमौलि शुक्ल के मार्गदर्शन में अब जबलपुर में भी सुंदर और मनमोहक दृश्य देखने मिल रहे हैं।
हर किसी को प्रभावित कर रही सुंदरता
शहर के विभिन्न स्थलों पर चल रही क्रिएटिव पेंटिंग और उसके बाद बदले स्वरूप को निहारने शहरवासियों में खास उत्साह दिख रहा है। कुछ क्षेत्रों में तो नागरिक गण अपने परिवार और बच्चों के साथ पहुंचकर शहर की बढ़ती सुंदरता देखने पहुंच रहे हैं। जबलपुर आर्ट फेस्टिवल से शहर को मिल रहे नए स्वरूप के लिए नागरिक नगर निगम और स्मार्ट सिटी कम्पनी लिमिटेड के प्रयासों की जमकर सराहना कर रहे हैं।

