jabalpur

शहर की सुंदरता में निखार लाने आज से स्ट्रीट आर्ट फेस्टिवल

स्मार्ट सिटी क्षेत्र में कलाकार बिखेरेंगे अपनी कला के रंग -निगमायुक्त ने बाहर से आये हुए कलाकारों से की चर्चा
जबलपुर । शहर को सुंदर स्वरूप प्रदान करने शनिवार से स्ट्रीट आर्ट फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।आज से 25 नवम्बर तक आयोजित आर्ट महोत्सव की सफलता के लिए कलाकारों में अभूतपूर्व उत्साह है। स्मार्ट सिटी क्षेत्र में कलाकार अपनी कला के रंग बिखेरने के साथ ही प्रेरणादायी संदेश भी देंगे। इस संबंध में निगमायुक्त श्री चंद्रमौलि शुक्ल ने आज स्मार्ट सिटी आफिस में स्ट्रीट आर्ट फेस्टिवल में भाग लेने आये बाहर के कलाकारों से चर्चा की और उन्हें फेस्टीवल के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारियॉं दी। इस मौके पर उन्होंने बताया कि स्ट्रीट आर्ट फेस्टिवल के अंतर्गत स्मार्ट सिटी क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर कलाकार अपने हुनर से समाज हित से जुड़े संदेशों और आकृतियाँ बनाएंगे। उन्हीने बताया कि आर्ट फेस्टिवल को सफल बनाने शहर के कलाकारों के साथ बैठक की गई और उनसे सुझाव लिए गए। स्ट्रीट आर्ट फेस्टिवल के अंतर्गत शहर के विभिन्न स्थलों पर सुंदर और आकर्षक चित्रकारी की जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरी सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए क्रिएटिव वॉल पेंटिंग कराया जाएगा जिसमें कलाकारों के साथ ही विभिन्न कलाकार समूहों के माध्यम स्वच्छता के साथ ही जनहित के अन्य संदेशों का प्रसार किया जाएगा। इस संबंध में निगमायुक्त श्री चंदमौलि शुक्ल ने बताया कि स्ट्रीट आर्ट फेस्टिवल का आयोजन जबलपुर में पहली बार कराया जा रहा है। इस फेस्टिवल के माध्यम से आम जनमानस को स्वच्छता का संदेश तो दिया ही जायेगा साथ ही शहर को सुंदर और आकर्षक स्वरूप देने नागरिकों से सहयोग की अपील भी की जाएगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply