Site icon Yashbharat.com

विश्व सिंधी सेवा संगम कटनी शाखा द्वारा बांटे गए जरूरतमंदों को कंबल

IMG 20201223 WA0007

कटनी। मानव सेवा ही माधव सेवा को चरितार्थ करते हुए विश्व सिंधी सेवा संगम महिला शाखा कटनी एवं युवा शाखा कटनी द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार को देर रात कड़ाके की ठंड के बीच कंबल और गरम टोपे जरूरतमंदों को बांटे।

फुटपाथ पर प्रत्येक बुजुर्गो तक vsss टीम ने पहुंचने का प्रयास किया। मानव सेवा की इस टीम में बड़ी संख्या में युवा साथी, माताएं बहनें शामिल हुई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से विश्व सिंधी सेवा संगम युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर सुगानी, संजय सोमवानी, युवा शाखा के अध्यक्ष राहुल सहजवानी, अक्षय जगवानी, गुलशन भोजवानी महिला शाखा से किरन सोमवानी, बबीता जसूजा, दिव्या जसूजा, महिला शाखा की अध्यक्ष सरिता माटानी, प्रिया माटानी कोमल रंगलानी ज्योति आडवानी मंजू गुरवानी कंचन दुर्गानी, साक्षी नागदेव ,पूनम बासरानी, भूमिका सुगानी, पूजा तनवानी, तनीषा नागवानी आदि कई लोग उपस्थित रहे ।

Exit mobile version