
कटनी। SBI मैनेजर देशराज गुप्ता का संयुक्त मोर्चा ने किया सेवा का सम्मान: कर्मचारियों के लिए मुख्य प्रबंधक ने हमेशा सकारात्मक सहयोग किया।
स्टेट बैंक मुख्य शाखा में चीफ मैनेजर के पद पर तीन वर्षों से पदस्थ रहे देशराज गुप्ता का स्थानांतरण मुम्बई हेड ऑफिस किया गया है।उनके कर्मचारी हितैषी सहयोगी कार्यो को देखते हुए अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
मैनेजर देशराज गुप्ता के स्थानांतरण पर संयुक्त मोर्चा ने किया सेवा का सम्मान
सिविल लाइन रेस्ट हाउस कटनी में आयोजित कार्यक्रम में मोर्चा संस्थापक सरमन तिवारी ने कहा कि देशराज गुप्ता अपने बैंकीय कार्य दायित्य के साथ समाजसेवी कार्यो में ततपर रहे है।कर्मचारियों के प्रकरणों को तत्काल हल करने के साथ सदैव बैंकीय कार्यो पर मार्गदशन दिया है।इनका कार्यकाल कर्मचारियों के लिए सुखद रहा है।
कार्यक्रम में संयुक्त मोर्चा संस्थापक सरमन तिवारी, संयोजक व कार्यक्रम आयोजक डॉ चित्रा प्रभात,मुख्य कार्यपालन अधिकारी कटनी प्रदीप सिंह,विवेक दुबे कलेक्ट्रेट,जिलाध्यक्ष इंजी.आर के बत्रा,सचिव हरप्रीत सिंह ग्रोवर,महामंत्री सुनील मिश्रा,राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक,शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष शिवकुमार सोलंकी,छात्रावास अधीक्षक संघ अध्यक्ष ए के मेहरा,डब्ल्यू सी आर एम एस मंडल अध्यक्ष एस एन शुक्ला,शाखा अध्यक्ष सी टी आई कैलाश रजक,समयपाल महासंघ महामंत्री रामजी विश्वकर्मा सहित प्रमुख मोर्चा पदाधिकारियों ने श्री गुप्ता को फूलमाला पहनाकर बुके श्रीफल प्रतीक चिन्ह मोमेंटो सेवा सम्मान 2024 से सम्मानित किया।
उपस्थित जनो ने कहा कि मुख्य प्रबंधक श्री गुप्ता द्वारा कर्मचारी हित में दी गई बैंकिंग सेवा व सुख दुख में अपनी उपस्थिति देकर कर्मचारियों के साथ सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन किया गया है,जिसके कारण श्री गुप्ता ने कर्मचारियों के दिलो में स्थान बनाया है।सभी ने बिदाई देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । बिदा हो रहे श्री गुप्ता ने कहा कि संयुक्त मोर्चा पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुझे परिवार जैसे स्नेह दिया है।यह हमेशा याद रहेगा।