Site icon Yashbharat.com

विधानसभा स्पीकर NP प्रजापति ने देर रात दिया पद से इस्तीफा

vidhansabha adhyaksha

भोपाल. मध्य प्रदेश में बदली सियासत का पहला असर सोमवार देर रात ही देखने को मिल गया. विधानसभा के स्पीकर एनपी प्रजापति ने रात 11 बजे बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

 

इसके बाद विधानसभा में अधिकारियों को आधी रात को बुलाया गया. अब विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति होगी. बताया जा रहा है कि बीजेपी ने विधानसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया था.

शिवराज ने रात 9 बजे ही ली थी शपथ

इससे पहले सोमवार रात 9 बजे ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने सूबे के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. राजभवन में राज्यपाल लालजी टंडन ने उन्हें शपथ ‌दिलवाई.

इस दौरान कोरोना के चलते लॉकडाउन होने के कारण उनके साथ किसी अन्य मंत्री ने शपथ नहीं ली. एक सादे समारोह के दौरान अकेले ही शिवराज सिंह ने शपथ ली. इसके तुरंत बाद ही शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना से निपटने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की थी और सभी तैयारियों का जायजा भी लिया था. इस दौरान शिवराज सिंह ने कोरोना से लड़ने के संकल्प को दोहराया था.

 

Exit mobile version