Site icon Yashbharat.com

विजयराघवगढ़ में भाजपा प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क, मांगा आशीर्वाद

IMG 20231104 WA0010

विजयराघवगढ़ । विजयराघवगढ़ में भाजपा प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क,  आशीर्वाद मांगा । मेरा और आपका पीढ़ियों से नाता हैं, मैं कोई नेता नहीं बुजुर्गों, माताओं का बेटा हूं क्षेत्र के बहनें युवा हमेशा से मुझे विधायक जी नही संजू भैया कहते है । मेरा पूरा परिवार आपके सुख-दुख में साथ हमेशा खड़ा रहता है ।

हर वर्ग के उत्थान के लिए काम करती है भाजपा सरकार इसलिए आपके आशीर्वाद की हकदार

विधानसभा क्षेत्र एवं आपके गांव के विकास में कोई कमी नहीं रखी गई है आज चुनाव के दौरान कुछ मौकापरस्त लोग जो अभी-अभी आपके सामने नजर आ रहे हैं, उनको आपने पहले कभी देखा नहीं होगा। यह वही लोग हैं, जो एक बार आएंगे और फिर शक्ल तक नहीं दिखाएंगे।

 

हमारा कार्यकर्ता पांचों साल आपके बीच रहता है इसलिए आप सभी लोगों को यह तय करना होगा कि आपको विकास कार्यों करने वाली पार्टी को वोट देना है या भ्रमित व झूठे वादे करने वाली पार्टी को। भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रुपए से सशक्त बनाने के लिए लाड़ली बहना योजना मील का पत्थर साबित हो रही है।

ग्रामों में घर घर मोहल्ले मोहल्ले जनसंपर्क

इसके अलावा भाजपा ने हर वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई, जिससे हर व्यक्ति को लाभ पहुंच रहा है। आज मुझे सम्पूर्ण क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान जनता से स्वागत,सम्मान और आशीर्वाद मिल रहा है ये संबोधन विजयराघवगढ़ से भाजपा प्रत्याशी संजय पाठक ने आज घंघरोटा, जरारोडा, गैरतलाई, कुनिया, टिमुआ, मनघटा, लूली, धवैया, देवराखुर्द आदि ग्रामों में घर घर मोहल्ले मोहल्ले जनसंपर्क के दौरान जनता जनार्दन से किए ।

जनसंपर्क दौरान भाजपा जिला महामंत्री सतीश तिवारी,डारेश्वर पाठक,गुड्डू द्विवेदी,सुजीत परौहा,तीरथ पटेल,पुष्पराज सिंह, वीरेंद्र दुबे, गुड्डा सेन, राजू पाल,माया रावत, संतलाल कोल, सोनू कोल, संतोष रजक सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Exit mobile version