जनसंपर्क में जनता के स्नेह से अभिभूत संजय पाठक बोले: हर पीड़ित तक मदद देने का कार्य किया, आगे भी जारी रहेगा

wp 1699538477187

विजयराघवगढ़ में भाजपा प्रत्याशी जनसंपर्क के दौरान बता रहे, महिला गरीब कल्याण योजनाओं और विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड। जनसंपर्क में जनता के स्नेह से अभिभूत संजय पाठक ने कहा कि हर पीड़ित तक मदद देने का कार्य किया, आगे भी जारी रहेगा।

wp 1699538467032

विजयराघवगढ़ से भाजपा प्रत्याशी संजय पाठक ने जजागढ़, कनोर, बुजबुजा, गड़ोंहां, पिपरियाकला ग्रामों में पहुंचकर जनसंपर्क किया। इस दौरान ग्राम जनता द्वारा जगह-जगह फूल माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।

wp 1699538488982

इस दौरान संजय पाठक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में के विकास के दृष्टिकोण से सभी बड़े कार्य पूर्ण हुए या उनका कार्य चल रहा है। आगे मेरा लक्ष्य किसानों के खेतों खेतों तक सिंचाई के लिए पानी एवं बिजली की लाइन पहुंचाना, इसे पूरा करने के लिए आगे भी जनता का आशीर्वाद मिलना आवश्यक और महत्वपूर्ण है।

wp 1699538498835

आज जहां भी जनसंपर्क के लिए जा रहा हूं पिछले कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड लेकर जा रहा हूं, जहां वोट मिले तथा जहां वोट नहीं भी मिले थे वहां पर भी समुचित विकास हुआ है। मैंने किसी के साथ कभी भेदभाव नहीं किया।

wp 1699538508320

आपकी एक आवाज पर मैं उपस्थित हुआ हूं, सदैव होता रहूंगा। हर पीड़ित तक मेरी मदद पहुंची है… लेकिन जब आज चुनाव का माहौल है तो आपके पास बहुत से लोग आएंगे तब आप उनसे पूछना कि तब वे कहां थे जब कोरोना महामारी थी औऱ घर घर हम तथा हमारे कार्यकर्ता लोगों की मदद कर रहे थे। अनाज से लेकर दवा तथा भोजन पहुंचा रहे थे।

श्री पाठक ने कहा कि मेरा स्वभाव तो आप सभी जानते हैं एवं आप सभी ने देखा भी होगा कोई गंभीर रूप से बीमार हो उसके इलाज़ मे मदद या कोई अन्य समस्या मैं आप सभी के समक्ष सदैव उपस्थित रहा हूं।

इसे भी पढ़ें-  Swamitva Yojana News MP: कटनी में स्वामित्व योजना को गति: बिचुआ और भनपुरा में सीईओ व तहसीलदार ने किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

आप सभी से विनम्र निवेदन करता हूं कि 17 नवंबर को पुनः आशीर्वाद देकर सेवा का अवसर प्रदान देकर विकास यात्रा को जारी रखेंगे। जनसंपर्क के दौरान केशव यादव,राजा पटेल, अशोक द्विवेदी, हरि मोहन द्विवेदी, वीरेंद्र द्विवेदी, अवशेष रघुवंशी, मनीषा सिंह गौड़, विजय तिवारी,अनिल पटेल, काशी चौधरी,कैलाश कचेर, रामभान निगम,राजू सोनकर,नवल चतुर्वेदी, दुखीलाल पटेल, प्रेमलाल साहू ,रमेश पटेल सहित क्षेत्रियजन उपस्थित रहे।