नीमच। वन विभाग रामपुरा में कार्यरत रेंजर जगदीश चंद चौधरी के शहर के इंदिरा नगर स्थित घर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने छापामार कार्रवाई की।
इसके साथ ही उनके दो अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई जारी है। जिसमें जेतपुरा फंटा स्थित वेयरहाउस और रामपुरा का निवास भी शामिल है। चौधरी के पास आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। कार्रवाई में लोकायुक्त की टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं।

