मध्यप्रदेश

लेपटॉप सहित नगदी चोरीः अमरावती एक्सप्रेस में वारदात

जबलपुर। अमरावती एक्सप्रेस सेजबलपुर की यात्रा कर रहे एक यात्री का बीती रात बोहानी स्टेशन में बैग चोरी हो गया चोरी गये इस बैग में यात्री का लेपटॉप ,नगदी सहित अन्य जरूरी कागजात रखे हुये थे। चोरी गये सामान का कुल मशरूका 42 हजार बताया गया है। इस संबंध मे जीआरपी ने बताया कि नागपुर निवासी रबि बाड़े पिता कृष्ण राम बाड़े अमरावती एक्सप्रेस कोच नंबर एस/1 की बर्थ नंबर 70 में जबलपुर की यात्रा कर रहे थे रात में जब आराम कर रहे थे इसी दौरान बोहानी स्टेशन पर कोई अज्ञात चोर उनके कोच में घुसा और बर्थ के नीेचे रखा उनका पार कर मौके से फरार हो गया। यात्री की जब नींद खुली तो बर्थ के नीचे रखा बैग मौके पर नहीं मिला यात्री द्वारा पहले तो कोच के यात्रियों से इस संबंध मे पूछताछ की किन्तु जब कोई भी पता नही लगा तो ट्रेन के जबलपुर पहुंचते ही उन्होंने इस घटना की रिपोर्ट जीआरपी में दर्ज कराई गई। जीआरपी ने अज्ञात चोर के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Back to top button