katniLatestमध्यप्रदेश

राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस 2026: कटनी जिले में 6 लाख से अधिक बच्चों और महिलाओं को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा

राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस 2026: कटनी जिले में 6 लाख से अधिक बच्चों और महिलाओं को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा

कटनी: कटनी जिले में 6 अक्टूबर को ‘राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों और 20 से 49 वर्ष की गैर-गर्भवती महिलाओं को कृमिनाशक दवा (अल्बेंडाजोल) खिलाई जाएगी। कलेक्टर आशीष तिवारी ने स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा शिक्षा विभाग को इस अभियान को पूरी मुस्तैदी से चलाने के निर्देश दिए हैं।

6 लाख से अधिक नागरिकों को कवर करने का लक्ष्य

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. राज सिंह ठाकुर के अनुसार, जिले में कुल 6,03,627 लक्षित हितग्राहियों को दवा सेवन कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है:

  • 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे व किशोर: 5,11,390

  • 20 से 49 वर्ष की गैर-गर्भवती महिलाएं: 92,237

स्कूलों, कॉलेजों और आंगनवाड़ियों में दी जाएगी दवा

अभियान के तहत सरकारी व निजी स्कूलों, कॉलेजों, आंगनवाड़ी केंद्रों और अन्य लक्षित संस्थानों में आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ANM, CHO और शिक्षकों की देखरेख में दवा खिलाई जाएगी।

स्वास्थ्य के लिए क्यों जरूरी है कृमिमुक्ति?

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पेट में कृमि संक्रमण से बच्चों में खून की कमी (एनीमिया), कुपोषण, शारीरिक व मानसिक विकास में रुकावट और थकान जैसी समस्याएं हो जाती हैं।

बचाव के आसान तरीके:

  • भोजन करने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोना।

  • साफ पानी पीना और सब्जियां-फल धोकर ही खाना।

  • नाखूनों को छोटा व साफ रखना तथा खुले में शौच से बचना।

9 अक्टूबर को आयोजित होगा ‘मॉप-अप दिवस’

जो हितग्राही किसी कारणवश 6 अक्टूबर को दवा नहीं खा पाएंगे, उन्हें 9 अक्टूबर को मॉप-अप दिवस (Mop-up Day) के दिन यह दवा खिलाई जाएगी

Back to top button