katni

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का कटनी में आत्मीय स्वागत, कार्यकर्ताओं से बोले—सेवा संकल्प अभियान को बनाएं सफल

कटनी। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल का सोमवार देर शाम भोपाल जाते समय कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर अल्प प्रवास हुआ। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

 

जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन के नेतृत्व में वरिष्ठ नेता रामरतन पायल, पीतांबर टोपनानी, सुरेश सोनी, श्याम निषाद, मृदुल मिश्रा, पारस जैन सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया।

 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से कार्यकर्ताओं का परिचय कराया। प्रदेशाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Back to top button