Site icon Yashbharat.com

मंडला शहर में 7 सहित जिले में 12 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले

images 2020 07 25T164934.021

आशीष शुक्ला…

मंडला। मंडला शहर में 7 सहित जिले में कोरोना के 12 संक्रमित मरीज मिले हैं। जानकारी के अनुसार मंडला शहर के अम्बेडकर वार्ड में 37 एवं 39 वर्षीय महिला तथा 11 वर्षीय बालक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है।

इसी प्रकार सरदार पटैल वार्ड में 62 वर्षीय, 40 वर्षीय एवं 38 वर्षीय पुरूष तथा सिविल लाईन मंडला में 42 वर्षीय पुरूष कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पौंड़ी बिछिया निवासी 25 वर्षीय महिला, बकौरी निवासी 36 वर्षीय पुरूष, कूड़ामैली नारायणगंज निवासी 18 वर्षीय युवती, मोहगांव निवासी 28 वर्षीय युवक तथा जेवरा रिपटा निवासी 30 वर्षीय पुरूष की भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है।

सभी को उपचार के लिए कोरोना केयर सेंटर में भर्ती कराया जा रहा है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित महिला के संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version