मंडला में 31अगस्त को मिले 17 कोरोना संक्रमित मरीज
आशीष शुक्ला..
मण्डला। मण्डला में 31 अगस्त को कोरोना के 17 संक्रमित मरीज मिले हैं जिनमें 11 महिलाएं सम्मिलित हैं। विकासखंड मवई में 2, बिछिया में 7 एवं मंडला (बम्हनी) में 8 संक्रमित मरीज मिले हैं।
जानकारी के अनुसार मवई विकासखंड के टिकरिया में 31 वर्षीय पुरूष तथा ग्राम लूरी में 45 वर्षीय महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। करियागांव बिछिया में 44 एवं 65 वर्षीय महिला तथा 44 वर्षीय पुरूष, सिझौरा में 59 एवं 31 वर्षीय महिला तथा 36 वर्षीय पुरूष कोरोना पॉजीटिव मिले हैं।
इसी प्रकार बिछिया में 10 वर्षीय बालिका भी कोरोना संक्रमित मिली है। इसी प्रकार मंडला (बम्हनी) के अंतर्गत खिरका मोहल्ला कटरा में 45, 18 एवं 45 वर्षीय महिला तथा 15 एवं 11 वर्षीय बालिका के साथ-साथ 26, 18 तथा 50 वर्षीय पुरूष कोरोना संक्रमित मिले हैं।
सभी मरीज को उपचार के लिए कोरोना केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमितों के संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

