भारत के टॉप 10 स्वच्छ रेलवे स्टेशनों में MP का कोई नहीं, जोन में पमरे शामिल, प्रयास के लिए सिंगरौली का नाम

नई दिल्ली। भारत के 720 रेलवे स्टेशन में Top 10 cleanest railway stations का सर्वे हुआ। मध्यप्रदेश का एकभी स्टेशन इसमे शामिल नहीं । लेकिन टॉप 10 जोन में पश्चिम मध्य रेल जबलपुर जोन ने 8 वां स्थान बनाया। प्रयास के लिए सिंगरौली का नाम भी शामिल है।
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर रेलवे ने देश के सबसे स्वच्छ रेलवे स्टेशनों की लिस्ट जारी की। रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा जारी इस सर्वे में जयपुर सबसे साफ-सुथरा रेलवे स्टेशन पाय गया है। (नीचे देंखे पूरी लिस्ट) टॉप-10 में राजस्थान ने बाजी मारी है। यहां के छह स्टेशन को स्थान मिला है। जोधपुर जहां देश का दूसरे सबसे स्वच्छ स्टेशन है, वहीं तीसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल का दुर्गापुर स्टेशन है। टॉप-10 में मध्यप्रदेश या छत्तीसगढ़ का एक भी रेलवे स्टेशन नहीं है।
भारत में शीर्ष 10 सबसे स्वच्छ रेलवे स्टेशन 2019
- जयपुर (राजस्थान)
- जोधपुर (राजस्थान)
- दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल)
- जम्मू तवी (जम्मू-कश्मीर)
- गांधीनगर जयपुर (राजस्थान)
- सूरतगढ़ (राजस्थान)
- विजयवाड़ा (आंध्रप्रदेश)
- उदयपुर शहर (राजस्थान)
- अजमेर (राजस्थान)
- हरिद्वार (उत्तराखंड)
शीर्ष 10 सबसे स्वच्छ उपनगरीय रेलवे स्टेशन 2019
- अंधेरी
- विरार
- नायगाव
- कांदिवली
- संत्रागाची
- करी रोड
- डोंबिवली
- किंग्स सर्कल
- बोरीवली
- सांता क्रुज
शीर्ष 10 स्टेशन जिन्होंने स्वच्छता 2019 (गैर-उपनगरीय श्रेणी) में सुधार दिखाया है
- फैजाबाद
- अयोध्या
- नया फरक्का
- फफूंद
- सासाराम जंक्शन
- शाहगंज
- सिंगरौली
- उधना
- बापूधाम मोतिहारी
- अनुग्रह नारायण रोड
भारत में शीर्ष 10 सबसे स्वच्छ रेलवे जोन 2019
- उत्तर पश्चिम रेलवे
- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे
- पूर्व मध्य रेलवे
- दक्षिण मध्य रेलवे
- दक्षिण पश्चिम रेलवे
- उत्तर रेलवे
- पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे
- पश्चिम मध्य रेलवे
- ईस्ट कोस्ट रेलवे
- पश्चिम रेलवे







