Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर : 375 सेम्पल की रिपोर्ट में बरही का 13 साल बच्चा पॉजिटिव, चिरायु हॉस्पिटल भोपाल में 5, इंदौर में कटनी का एक व्यक्ति संक्रमित

coronavirus 8

कटनी। सुप्राटेक लैब अहमदाबाद से लगातार दूसरे दिन राहत की खबर आई है। 375 सेम्पल की रिपोर्ट में बरही निवासी एक 13 साल का बच्चा कोरोना पॉजिटिव निकला है, जबकि बाकी 374 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

वहीं दूसरी तरफ चिरायु हॉस्पिटल भोपाल में भर्ती कटनी के 5 लोग एवं इंदौर में एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है।

जानकारी के मुताबिक हीरागंज निवासी 41 वर्षीय महिला, बाल गंगाधर तिलक वार्ड निवासी 37 वर्षीय युवक, राहुल बाग निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग, जालपा देवी वार्ड निवासी 62 वर्षीय पुरूष, वार्ड नम्बर 10 निवासी 42 वर्षीय युवक चिरायु हॉस्पिटल भोपाल एवं खिरहनी तिलक कॉलेज निवासी 26 वर्षीय युवक इंदौर में संक्रमित पाया गया है।

Exit mobile version