बड़ी खबर : कटनी में आज मिले 6 कोरोना मरीज, ग्राम पटौहा में एक ही परिवार के 4 लोग शामिल

कटनी। कटनी जिले में आज 6 नए कोरोना मरीज मिले हैं। जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद से आज दोपहर मिली 70 सेम्पल की रिपोर्ट में रीठी तहसील के ग्राम पटौहा निवासी एक ही परिवार के चार लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

इनमे 50 वर्षीय पुरूष, 16 वर्षीय किशोर, 48 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय महिला शामिल है।

इसके अलावा शेर चौक निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग एवं ग्राम चाका निवासी 59 वर्षीय पुरूष शामिल है। इस तरह अब कटनी जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 341 हो गई है।

Exit mobile version