पाटन में हत्या के बाद महिला से निर्दयता: इस वजह से महिला को लाठी से पीठा, जान नहीं गई तो पत्थर पटका
जबलपुर। पाटन के ग्राम कुकरभुका में ईश्वरदास पटैल के खेत में बनी टपरिया में 24 मार्च को मिली महिला की लाश का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस घटना में चौकाने वाली बात सामने आई है।
महिला की हत्या और किसी ने नहीं उसके पति ने की थी। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी ने हत्या के पीछे जो कहानी बताई उससे सबके रोंगटे खड़े हो गए। पत्नी की हत्या इस बात पर की गई उसने ज्यादा मंहगे कपड़े लाने का विरोध किया था। पति ने बड़ी निर्दयता से पहले पत्नी को लाठी से पीटकर घायल किया लेकिन देखा कि इसके बाद पत्नी की जान नहीं गई तो उसने पत्थर पटकर उसका चेहरा बिगाड़ दिया और हत्या कर दी।
पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मृतिका के परिजनों एवं साक्षियों के कथन लिये गये जिसमे पाया गया कि मीना ठाकुर की शाादी लगभग 8 वर्ष पूर्व विनोद ठाकुर निवासी साईपुरा थाना तेंदूखेड़ा दमोह से हुई थी, पति विनोद ठाकुर के द्वारा 2 वर्ष पूर्व भी पत्नि के साथ मारपीट की गयी थी जिसकी रिपोर्ट पत्नि द्वारा थाना तेंदूखेड़ा जिला दमोह में की गयी थी। पति विनोद , पत्नि मीना के साथ आये दिन मारपीट करता रहता था, 24 मार्च को विनोद ठाकुर पाटन बाजार करने गया था जो शाम लगभग 6-7 बजे वापस कुकरभुका खेत की टपरिया पहुंचा, जहॉ पर पत्नि से कपड़ों की कीमत ज्यादा होेने की बात पर से विवाद हो गया। कुछ देर बाद विनोद ने टपरिया के बाहर पड़ा लकड़ी का डण्डा उठाकर पत्नि मीना के सिर पर मार दिया जिससे पत्नि वहीं पर गिर पड़ी।
पत्थर से कुचला कनपटी को फिर कंबल ढांकर गायब हुआ
पुलिस ने बताया कि आरोपी विनोद ने पत्नी को डंडे से पीटकर इसके बाद पत्थर उठाकर पत्नी मीना पर पत्थर से हमला कर सिर, कनपटी, एवं पैर मे चोट पहुंचा दी एवं मीना को टपरिया के बाहर से घसीटते हुये अंदर ले जाकर जमीन पर लेटा दिया। कंबल ढांक कर अपने मालिक ईश्वर दास पटेल को सूचना दी।