Thursday, May 14, 2026
Latest:
Latest

Katni Crime Breaking: पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर की पत्नी की हत्या

Katni Crime Breaking: पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर की पत्नी की हत्या । पति ने पत्नी के ऊपर कुल्हाड़ी से गर्दन और सिर में कई वार किए जिसके चलते उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मृतिका के शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही  की।
बरही थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के खितौली चौकी के ग्राम कुआं निवासी 35 वर्षीय सरमन भूमिया अपनी पत्नी उर्मिला भूमिया के चरित्र पर संदेह करता था।

चरित्र संदेह के कारण दोनों के बीच काफी समय से मनमुटाव की स्थिति बनी हुई थी। बीती रात भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। विवाद के बीच सरमन ने अपनी पत्नी उर्मिला के ऊपर आक्रोशित होकर घर में रखी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।  जिससे

कुल्हाड़ी से गले में और सिर में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार  कर लिया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम