Site icon Yashbharat.com

धार के अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन बाइक सवारों की मौत

2017 12image 09 31 248753530accident2 ll

धार। जिले के अमझेरा थाना इलाके में ग्राम हातोद में बाइका को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में वीरेंद्र पाटीदार, प्रकाश पाटीदार की घटना स्थल पर मौत हो गई वहीं एक अन्य व्यक्ति ने सरदारपुर के शासकीय चिकित्सालय में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने के बाद अमझेरा थाना प्रभारी कैलाश बारिया फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उस वाहन की तलाश शुरू कर दी है, जो इन्हें टक्कर मारकर भागा था।

Exit mobile version