Friday, May 15, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

Accident बहन से राखी बंधवाकर घर लौट रहे युवकों की मोटसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी दोनों की मौत

Accident  रक्षाबंधन में बहन से राखी बंधवाकर घर लौट रहे युवकों की मोटसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही पर्व में गांव में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम कराया है। पर्व में दो युवकों की एक साथ हुई मौत के कारण गांव में मातम छाया हुआ है।

रात 12:30 बजे जब स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर तेवरी गांव पहुंचे अज्ञात ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों की ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और युवकों के पास से मिले कागजों के आधार पर दोनों की शिनाख्त कुम्हवारा निवासी के रूप में हुई। स्वजनों को पुलिस ने सूचना दी और गुरुवार की सुबह दोनों का पीएम कराते हुए शव स्वजनों को सौंप दिया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम