शस्त्र प्रशिक्षण से व्यक्तित्व विकास होता है – ब्रिगडियर सुजीत सिलिकोबाईट कॉलेज मे चल रहे एनसीसी कैम्प का किया किया निरीक्षण,अनुशासन, साहस और राष्ट्रसेवा का संदेश देकर कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण एवं राष्ट्रसेवा के लिए किया प्रेरि
कटनी। नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की 32 एमपी बटालियन द्वारा आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सिलिकोबाइट कटनी डिग्री कॉलेज रेड फोर्ट कैंपस में एनसीसी सलामी ग्रुप कॉमण्डर ब्रिगडियर सुजीत उपाध्याय ने ली । सलामी ध्वज के साथ कैम्प मे स्वागत कैम्प कॉममंडर कॉर्नल राजवेलु , कॉर्नल विनोद सिंह और सिलिकोबाईट डायरेक्टर डॉ पारस जैन ने किया । फ़ाइरिंग रेंज मे ब्रिगेडियर पॉइंट टारगेट के बेस्ट परफॉरमेंस का निरक्षण करते हुए कहा की एनसीसी कैम्प मे शस्त्र प्रशिक्षण दिया जाता है जिससे व्यक्तित्व विकास होता है । एनसीसी कैम्प ट्राइनिग से कडेट राष्ट्रीय सैन्य सेवा के लिए तैयार होते हैं । इस अवसर पर ग्रुप कॉमण्डर ने मार्च पास्ट , लेआउट , खेल , सांस्कृतिक ट्रैनिंग का सूक्ष्म निरीक्षण किया
कर्नल राजवेलु के निर्देशन मे गार्ड ऑफ आनर हुआ वही कर्नल विनोद सिंह की अगवाई मे श्रेष्ट कडेट्स को प्रशस्ति पत्र मिला। कैम्प मे ड्रिल, फायरिंग, शारीरिक प्रशिक्षण (पीटी) एवं आपदा प्रबंधन के सत्र आयोजित हुए . अपने उद्बोधन मे ब्रिगेडियर ने कैडेट्स के प्रशिक्षण, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं कार्यकुशलता की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्रसेवा और देश की सैन्य सेवाओं में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, साहस एवं राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर युवाओं को न केवल सैन्य गतिविधियों में दक्ष बनाते हैं, बल्कि उन्हें भविष्य में जिम्मेदार नागरिक एवं देशसेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्व बनने की प्रेरणा भी देते हैं।
शिविर में कैडेट्स ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं समर्पण के साथ प्रशिक्षण गतिविधियों में भाग लिया। वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति से कैडेट्स में विशेष उत्साह और देशसेवा के प्रति समर्पण की भावना देखने को मिली।












