गुरु की मेहर वाली प्रभात फेरी 22 नवंबर को निकलेगी, हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद

IMG 20261119 WA0050

गुरु की मेहर वाली प्रभात फेरी 22 नवंबर को निकलेगी, हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मी

 

माधव नगर। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर अमृतवेला ट्रस्ट, माधव नगर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य “गुरु की मेहर वाली प्रभात फेरी” का आयोजन 22 नवंबर 2026, रविवार को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया जाएगा।

 

प्रभात फेरी का शुभारंभ प्रातः 4:00 बजे अमृतवेला पॉपटानी हॉल, माधव नगर से होगा। यह पावन यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों एवं प्रमुख स्थानों से होकर निकलेगी। इस दौरान संगत गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए, शबद-कीर्तन एवं गुरबाणी के माध्यम से पूरे वातावरण को भक्तिमय बनाएगी।

 

प्रभात फेरी का मार्ग अमृतवेला पॉपटानी हॉल से प्रारंभ होकर ग्राम पंचायत चौक, चाचा किराना, हरे माधव दरबार, पोस्ट ऑफिस (खैबर लाइन), चावला चौक, बॉम्बे होटल, मेन बाजार एवं करिन लाइन होते हुए पुनः अमृतवेला पॉपटानी हॉल पर संपन्न होगा।

 

इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं एवं सेवादारों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। प्रभात फेरी में शामिल होने वाली संगत के लिए सफेद वस्त्र (White Dress Code) निर्धारित किया गया है, जिससे समूची संगत एकता, अनुशासन एवं आध्यात्मिकता के भाव के साथ इस पावन यात्रा का हिस्सा बनेगी।

 

अमृतवेला ट्रस्ट, माधव नगर ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों सहित इस पावन प्रभात फेरी में सम्मिलित होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें तथा तन-मन-धन से सेवा एवं सिमरन का लाभ उठाएं।